Gua : महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

गुवा : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति जेएसपीएल की महिलाओं व विभिन्न समूह की महिलाओं ने केंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी । साथ ही जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी ने कहा कि निर्दोष लोगों के ऊपर कायराना हमला बहुत ही निंदनीय है। ऐसे दोषी व्यक्तियों को फांसी की सजा दी जाए। महिलाओं ने मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह कैंडल मार्च गुवा के लोहार बस्ती से निकलकर टोपा पीढ़ी होते हुए रेलवे स्टेशन कॉलोनी में समाप्त हुआ। इस दौरान इस मौके पर जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, महादेवा वर्मा, मंजू प्रधान, विमला नाग, सरिता देवी, हसीना खातून, पिंकी रजक, बसंती मलवा, आरती केसरी, अनिता कुमारी पान, रेनू नायक सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: इंटक ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम के मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस युवा कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन

जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में एनएसएस के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत ‘मेरा भारत-युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला…

Spread the love

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने मनाया सावन उत्सव

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से फन एंड फेलोशिप के अंतर्गत जे.के. रेजीडेंसी होटल में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time