Jamshedpur: ‘चलित अमृतधारा’ से राहगीरों को मिलेगा शीतल जल, भीषण गर्मी में राहत की सौगात

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध और ठंडा जल उपलब्ध कराने हेतु ‘चलित अमृतधारा’ सेवा अभियान की शुरुआत की गई. इस मानवीय पहल का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने किया. अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को त्वरित और सुलभ जल सेवा प्रदान करना है.

मोबाइल जल वाहन और स्थायी जल स्टैंड की व्यवस्था
इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल पेयजल वाहन के जरिए शहर के प्रमुख मार्गों पर चलते-फिरते राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही शहर के दस प्रमुख स्थलों पर जल सेवा स्टैंड भी लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन हजारों लोगों को निःशुल्क जल सेवा प्रदान कर रहे हैं.

सेवा भावना को बताया गया श्रेष्ठ धर्म
शाखा अध्यक्ष अनंत मोहनका ने जानकारी दी कि यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम तक अनवरत चलेगी. प्रत्येक दिन अलग-अलग दानदाता इस अभियान को प्रायोजित करेंगे. संयोजक पंकज मूनका ने इस सेवा को “मानवीय करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक” बताते हुए कहा कि “सेवा ही श्रेष्ठ धर्म है.”

स्मृति में समर्पित जल सेवा
आज की जल सेवा स्वर्गीय मोहनलाल मोंडिया की पुण्य स्मृति में बिमल अग्रवाल और राधा अग्रवाल द्वारा प्रायोजित की गई. मंच के सचिव कौशिक चौधरी, उपाध्यक्ष अंकुर मोदी, संयुक्त सचिव ऋषव चेतानी सहित पूर्व अध्यक्ष अजय चेतानी, विष्णु गोयल, सार्थक अग्रवाल, मोहित मूनका, प्रवीण अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मनीष चौधरी आदि की सक्रिय उपस्थिति रही.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर बच्चे को स्कूल तक लाने की मुहिम शुरू, शत प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति पर जोर

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time