Deoghar: लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त

देवघर: देवघर जिला में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को राशि भुगतान एवं योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. बैठक के दौरान डीसी ने जानकारी दी कि आगामी माह में मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. इसके लिए उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों को आधार से शीघ्र जोड़ लें, ताकि राशि वितरण में कोई कठिनाई न हो.

पंचायतवार आधार सीडिंग कैंप का आयोजन
डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और सहायक निदेशक सामाजिक कोषांग को निर्देशित किया कि वे ऐसे सभी लाभुकों के लिए पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित करें, जिनके बैंक खाते आधार से नहीं जुड़े हैं या जिनके खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंच पा रही है. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर लाभुकों की सूची प्रदर्शित करेंगे, ताकि सभी योग्य लाभुकों का समाधान किया जा सके.

घर-घर जाकर लाभुकों की सूची का सत्यापन
डीसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि पंचायतों के बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑपरेटर) और सेविकाओं के माध्यम से लाभुकों की सूची का घर-घर सत्यापन करवाया जाए. इस सत्यापन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिले. इसके बाद, योग्य लाभुकों का सीएसपी (कॉमन सर्विस प्रोवाइडर) के माध्यम से ई-केवाईसी फॉर्म संबंधित बैंकों को भेजा जाएगा. बैंक द्वारा इन आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सभी संबंधित अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: संगीतमय रामकथा में पहले दिन शिव-शक्ति का अद्भुत मिलन, चित्रकूट प्रांगण बना साक्षी

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time