Jamshedpur: समाहरणालय में दूरसंचार विस्तार पर मंथन, ग्रामीण संचार सुविधा सशक्त बनाने के लिए टावर लगाने के निर्देश

जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की.

NOC के लिए एक मामला सर्वसम्मति से स्वीकृत
बैठक में समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल एक मामला विचार हेतु प्रस्तुत किया गया. इस पर समिति ने सर्वसम्मति से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान करने का निर्णय लिया.

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत टावर अधिष्ठापन के निर्देश
समिति ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत माकुली जंगल, फुलझोर एवं भूमरो क्षेत्रों में रिपीटर मोबाइल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए. इससे इन ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा को सुदृढ़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा
बैठक के दौरान 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत बीएसएनएल द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर अधिष्ठापन कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई. अधिकारियों ने इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर बल दिया.

बैठक में कई विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सह समन्वयक जिला दूरसंचार समिति चंद्रजीत सिंह, मानगो के अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव, अन्य प्रखंडों के अंचल अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, BSNL तथा अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela : 19 वर्षीय युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time