जमशेदपुर: आजसू पार्टी ने ट्रैफिक पुलिस की मनमानी अवैध वसूली और लोगों के साथ गलत व्यवहार के खिलाफ जमशेदपुर के मानगो चौक पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया. इस अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर पांडे द्वारा किया गया. इस अभियान में लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें महिला, पुरुष, दो-चक्का वाहन चालक, टेंपो चालक और आसपास के दुकानदार शामिल थे.
जिला अध्यक्ष ने उठाए पांच प्रमुख मुद्दे
अभियान को संबोधित करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि यह अभियान चौथे चरण में है और यह निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि यह लड़ाई जनमानस के लिए है और हम तब तक इसे जारी रखेंगे जब तक कि हम इस व्यवस्था को समाप्त नहीं कर देते. कन्हैया सिंह ने अपनी पांच प्रमुख मांगों को रखा:
1. जमशेदपुर शहर में वाहन जांच के नाम पर हेलमेट, सीट बेल्ट और कागजों के आधार पर भयादोहन को बंद किया जाए.
2. रांची की तर्ज पर जमशेदपुर में भी कैमरे के निगरानी में जांच की जाए और ऑनलाइन फाइन काटा जाए.
3. शहर में नो एंट्री के समय में दिन में बड़े वाहनों का परिचालन बंद किया जाए.
4. जांच के दौरान महिलाओं और छात्रों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए और उन्हें विशेष रियायत दी जाए.
5. शहर में वाहन जांच के अलावा अपराध रोकथाम के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए.
अभियान में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस अभियान में जिले के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी, मंगल टुडू, ललन झा, सुधीर सिंह, शिबू परवानी, सुमित्रा घोषाल, आसित गुप्ता, निर्भय कुमार, रुद्रा पांडे, शशि कुमार, अजय शर्मा, राजू सरदार, पुष्पा देवी, सुनीता, सरोज कुमार, सुधीर कुमार, गणेश सोनी, परवेज आलम मुन्ना और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, क्या बदलेंगे नियम?
There is no ads to display, Please add some



















































