Jamshedpur : श्याम अखंड ज्योति पाठ में होगा रास लीला, जन्मोत्सव और शीश का दान

जमशेदपुर:  भालुबासा स्थित हरिजन स्कुल मैदान में आगामी 11 मई रविवार को आयोजित होने वाले भव्य श्याम महोत्सव में श्याम अखंड ज्योति पाठ हेतु पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर कूपन वितरण का कार्य शुभारंभ कर दिया गया हैं। इस श्याम महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू तथा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता शामिल होगी। पाठ के दौरान रास लीला के माध्यम से बाबा श्याम के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी जाएगी।

श्याम अखंड ज्योति पाठ सुबह 8 बजे से

जिसमें बाबा श्याम का जन्मोत्सव और शीश का दान भी होगा। पाठ का वाचन करने के लिए घुसडी धाम, कोलकाता से दलजीत सिंह-गुरप्रीत सिंह ग्रुप आ रहे हैं। इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल भालुबासा द्धारा किया जा रहा हैं। श्याम अखंड ज्योति पाठ सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जिसमें 501 महिलाएं शामिल होगी। गर्मी के कारण पाठ में बैठने वालों के लिए शीतल पेय, लस्सी, खरबूजा, फल अल्पाहार आदि के इंतजाम रहेंगें, ताकि किसी श्याम भक्त को असुविधा नहीं हो।

कूपन के लिए यहां संपर्क करें

पाठ की तैयारी में प्रभारी बसंत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, ऊषा गुप्ता आदि लगे हुए हैं। श्याम अखंड ज्योति पाठ का कूपन प्राप्त करने हेतु मालीराम अग्रवाल, सीतारामडेरा 9334180004, विमल अग्रवाल, भालूबासा 9431186979, मुरारी लाल, बाराद्वारी 9431345293, बसंत अग्रवाल, सिदगोड़ा बाजार 9304903407 से संपर्क किया जा सकता हैं। यह जानकारी संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल तथा महिला शाखा की रिंकू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हेमंत सोरेन की रणनीतिक विदेश यात्रा ने खोले निवेश के नए द्वार, गोटेबोर्ग में मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time