Jamshsedpur: कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत एमजीएम अस्पताल में बेबी किट वितरित

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में 24 ऐसी माताओं को बेबी किट वितरित किया गया, जिनके घर बेटी का जन्म हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सौजन्यकर्ता रमेश अग्रवाल ने कहा कि यह पहल समाज में कन्या के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।

उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देना

मंच का उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देना और उन्हें जन्म से ही सशक्त बनाने की दिशा में योगदान देना है। इसे सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष अनंत मोहनका, सचिव कौशिक चौधरी, अजय चेतानी, विशाल अग्रवाल, ऋषभ चेतानी, पंकज मूनका, रमेश अग्रवाल, दीपक पटवारी, अनुज गुप्ता, अनिमेष छापोलिया, ऋषभ पटवारी एवं संयोजक अनीश पटवारी का योगदान रहा। मारवाड़ी युवा मंच आने वाले समय में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

    Spread the love

    Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

    जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time