बोकारो में HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बेड रिजर्व

पैनिक नहीं हो सभी, सावधानी बरतने की जरुरत है – सिविल सर्जन.

बोकारो : आइसीएमआर ने भारत में भी ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) के मामले विभिन्न राज्यों में मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है. बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) एक (एमआरएलए) MRNA वायरस है जो कि न्यूमोविरिडे फैमिली से है. इस बीमारी का इलाज लक्षणात्मक है एवं कोरोना वायरस की तरह बचाव ही इसका इलाज है. इसके लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस फूलना एवं बुखार होती है. कुछ मामलों में ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) और निमोनिया (Pneumonia) भी हो सकता है. सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद ने जिला वासियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. उन्होंने कहा की सदर अस्पताल में 8 बेड को रिजर्व किया जा चुका है, अक्सीजन, दवा पर्याप्त है, ये साधारण बीमारी का वायरस है, पैनिक होने की जरुरत नहीं है, सावधानी बरतने की जरुरत है, भीड़ से दूर रहे.

इसे भी पढ़ें : वीर शहीद कोका कमार करमाली के 129वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में…

Spread the love

Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time