Jamshedpur: मजदूरों के अधिकारों की रोशनी लेकर सड़कों पर उतरा डालसा – हर हाथ तक पहुंचा कानून का संदेश

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से श्रमिकों के बीच एक सशक्त जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था.

रिक्शा चालकों, ठेला विक्रेताओं को दी गई कानूनी जानकारी
डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनीता कुमारी, जोबारानी बासके और माधवी कुमारी ने साकची क्षेत्र में रिक्शा चालक, ठेला विक्रेता, सब्जी विक्रेता समेत अन्य जरूरतमंद श्रमिकों से संवाद किया. उन्हें सरल भाषा में बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण कैसे उनकी सहायता कर सकता है.

श्रमिकों को बताया गया योजनाओं का लाभ
टीम ने श्रम विभाग द्वारा असंगठित मजदूरों के ऑनलाइन व ऑफलाइन निबंधन की प्रक्रिया, श्रम कार्ड, बीमा योजनाएं, पेंशन, स्वास्थ्य लाभ और अन्य सरकारी सहायता योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी.

लोक अदालत की जानकारी भी साझा
अभियान के दौरान आगामी 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना भी दी गई. बताया गया कि इस लोक अदालत में मामूली विवादों, कर्ज़ मामलों, पारिवारिक एवं श्रम संबंधित मामलों का त्वरित और सहज समाधान किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time