गम्हरिया: रेलवे कार्य के दौरान एक अनुभवी रेलकर्मी की जान चली गई. यह हादसा कार्यस्थल पर लापरवाही और सतर्कता की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करता है.शुक्रवार को सीनी-कांड्रा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित अप लाइन पर कार्यरत कीमैन बिशकिशन ग्वाला (उम्र 55 वर्ष) की मालगाड़ी से कटकर मौके पर ही मौत हो गई.बिशकिशन ग्वाला वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, रेल पथ निर्माण विभाग के अधीन कार्यरत थे और ड्यूटी पर नियुक्त थे.
पोल संख्या 275/ए13-ए15 के बीच हुआ हादसा
हादसा पोल संख्या 275/ए13 – ए15 के मध्य उस समय हुआ जब वह नियमित मरम्मत कार्य में लगे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनका निधन हो गया.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: युवा जनशक्ति मोर्चा ने ठेकेदारी प्रथा को बताया कैंसर, आदित्यपुर में हुंकार
There is no ads to display, Please add some



















































