Breaking News Jamshedpur: सुबह-सुबह खून से लथपथ मिला शव, अवैध संबंध की आशंका – पत्नी से हो रही पूछताछ

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान छबिरा लोहार के रूप में की गई है, जिनका शव उनके ही घर से बरामद हुआ.

घर में पसरा था खून, सिर पर किया गया था वार
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद और सीतारामडेरा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, खून रसोई से लेकर कमरे तक फैला हुआ था और मृतक के सिर पर गंभीर वार के निशान पाए गए हैं. घटना के समय घर में केवल मृतक की पत्नी मौजूद थी. उनके दो बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं और घर पर नहीं थे.

अवैध संबंधों पर शक, पत्नी से की जा रही पूछताछ
छबिरा लोहार के भाई ने पुलिस को बताया कि हत्या से पूर्व छबिरा ने फोन कर अवैध संबंधों का संदेह व्यक्त किया था, और आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी किसी अन्य पुरुष के साथ संलिप्त है. मृतक के भाई ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि हत्या में संभवतः पत्नी की संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है.

पुलिस जांच जारी, कई पहलुओं पर हो रहा मंथन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक साक्ष्यों से हत्या की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन हत्या का उद्देश्य, हथियार और संलिप्त व्यक्ति या व्यक्ति विशेष की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस पारिवारिक विवाद, संबंधों की जटिलता और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time