Xavier School: ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत, 230 बच्चों की होगी भागीदारी

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप की शुरुआत की गई। यह कैंप विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। कैंप का उद्घाटन एक्सआइटीइ कॉलेज के फादर एडविन डुंगडुन और प्रशासक ब्रदर अमलराज ने संयुक्त रूप से किया।

खेलों और गतिविधियों का अद्वितीय संगम
इस समर कैंप में कक्षा तीन से लेकर कक्षा ग्यारह तक के कुल 230 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बच्चे इस कैंप में नई-नई गतिविधियों के माध्यम से खेलों में भाग लेकर कुछ नया सीखने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें विभिन्न खेलों के साथ-साथ बच्चों के विकास के लिए कई अन्य रोचक गतिविधियाँ भी शामिल की गई हैं।

समापन 18 मई को
यह समर कैंप 18 मई को समापन होगा। कैंप में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विकास सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले और अन्य शिक्षकगण बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: आदित्यपुर में बच्चों के लिए पहली बार रोमांचक निशुल्क समर कैंप, मिलेगा सीखने और मस्ती का मौका


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time