CBSE Result 2025: NSPS स्कूल टॉपर शिवम कुमार बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

पोटका: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट के साथ ही छात्रों की धड़कनें बढ़ गईं। इस बीच नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर के छात्र शिवम कुमार ने 468 नंबर (94%) हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। संजना राणा 90% और काकून पोल 88.4% मार्क्स के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

समझदारी से पढ़ाई, सफलता की कुंजी
इस सफलता पर शिवम कुमार ने कहा कि रटंत विद्या से सफलता मिल सकती है, लेकिन समझदारी से पढ़ाई करने पर अच्छे अंक मिलते हैं और सफलता हासिल करना आसान हो जाता है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को समझने और गहरे से सीखने का प्रयास किया, जिससे यह परिणाम सामने आया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना
शिवम ने अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है और वह अपने देश की सेवा करना चाहते हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों और समाज के कुछ लोगों को दिया। उन्होंने कहा, “मुझे प्रोत्साहित करने में मेरे माता-पिता और गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसकी वजह से मैं आज स्कूल टॉपर बन सका।”

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: दीपक कुमार ने CBSE 10वीं में हासिल किए 96 प्रतिशत अंक

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time