जमशेदपुर: जिला उपायुक्त एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जमशेदपुर के नियंत्रक अनन्य मित्तल के निर्देश पर सिविल डिफेंस जमशेदपुर द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर सायरन (खतरे की घंटी) लगाए जाने की योजना है. यह जानकारी सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने दी.
उन्होंने बताया कि यह सायरन एयर रेड वार्निंग मैसेज प्राप्त होने के बाद बजाया जाएगा. इसका उद्देश्य युद्ध या आपात स्थिति में आम नागरिकों को सतर्क करना है.
क्या होगा सायरन का संकेत?
दो मिनट तक लगातार बजने वाला सायरन सामान्य स्थिति का संकेत होगा.
दो मिनट तक रुक-रुक कर बजने वाला सायरन खतरे का इशारा देगा.
इस संकेत के माध्यम से आमजन को अलर्ट किया जाएगा, ताकि युद्ध या अन्य आपातकालीन स्थिति में लोग सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंच सकें.
युवाओं को मिलेगा सेवा का अवसर
सुरेश प्रसाद ने बताया कि 17 मई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य युवाओं और पूर्व सैनिकों को सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के रूप में जोड़ना है.
कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा. इच्छुक युवक एवं युवतियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सेना पर टिप्पणी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने फूंका भाजपा नेता का पुतला
There is no ads to display, Please add some



















































