झाड़ग्राम: मैत्री संगठन की प्रेरक पहल पर बहरागोड़ा से झाड़ग्राम तक सुवर्ण मैत्री रक्तदान यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी एवं संगठन के सह-संस्थापक संदीप शाउ ने किया. उनकी प्रेरणा से 11 नवयुवकों ने पहली बार रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी की एक मिसाल पेश की.
पश्चिम बंगाल सीमा पर मिला गर्मजोशी से स्वागत
पश्चिम बंगाल की सीमा पर सुवर्णरेखिक भाषा और संस्कृति के प्रमुख बिस्वजीत पाल और संपूर्ण सुवर्ण परिवार द्वारा इस यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया. इस पहल ने दोनों राज्यों के बीच सामाजिक सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत किया.
झाड़ग्राम सेवा द्वारा सफल आयोजन
रक्तदान शिविर का आयोजन झाड़ग्राम सेवा संस्था द्वारा ऑफिसर्स क्लब परिसर में किया गया. इस शिविर में 100 से अधिक रक्तदाताओं ने सहभागिता निभाई. झाड़ग्राम सेवा के संस्थापक सदस्य सुदीप नायक ने मैत्री संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक आभार प्रकट किया.
कार्यकर्ताओं का रहा विशेष योगदान
इस अभियान को सफल बनाने में कई समर्पित कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने अहम भूमिका निभाई. इनमें पंकज पांडा, सेवक बटब्याल, डॉ. सुमन घोष, बिस्वजीत पॉल, देबाशीष नायक, पंकज करण, धर्मेंद्र साउ, नंदन माईति, संजय राउत, प्रशांत कुमार, निशिकांत कुमार, सौमिक मंडल, पियूष कुमार गुप्ता, रबि कुमार, अभिजीत दास, देबब्रत साउ और राहुल सीट सहित अनेक सेवाभावी लोग शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: चौपा जंगल में छिपे थे साइबर ठग, पांच गिरफ्तार
















































