गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होगा,परेड में शामिल होंगे 8 प्लाटून, निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां

जमशेदपुरः गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा. जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा.

25 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चें देंगे देश प्रेम के गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति

 

विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाले झांकियों के अलावा इस वर्ष झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना समेत कुल 11 झांकी को शामिल करने का निर्णय लिया गया है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन किया जाएगा. जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी.

 

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक करेंगे परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

 

जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया. 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे.

 

स्मारकों की साफ सफाई करने का निर्देश

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन का निर्देश दिया गया. साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ सफाई एवं आवश्यक तैयारी के लिए जेएनएसी को निर्देश दिया गया. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद,नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, स्थापना उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  धनंजय, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीएसपी सीसीआर भोला प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, एलडीएम समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेःजमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का हंगामा, कार्यालय बंदकर भागे कर्मचारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time