घाटशिला : घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित ‘पंचायत से पार्लियामेंट 2.0’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने संबोधित किया. इस कार्यक्रम में 22 राज्यों से आईं 500 महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का हंगामा, कार्यालय बंदकर भागे कर्मचारी
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक हुई

झारखंड से 22 महिला प्रतिनिधियों के दल में घाटशिला अनुमंडल से एकमात्र जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुई थी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘पंचायत के सशक्तिकरण में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई थी. कार्यक्रम के उपरांत महिला जनप्रतिनिधियों की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक हुई. बैठक में पेसा कानून और पंचायत के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें : रघुनाथपुर में तालाब में नहाने जा रही महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































