चेंबर भवन में ‘‘कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिये बायोचार (जैविक कोयला) प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 

बायोचार न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक है,बल्कि मृदा की उर्वरता बढ़ाने में सहायक है – राजीव मंगल

जमशेदपुरः सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स में शुक्रवार को ‘‘बायोचार (जैविक कोयला) की अभिनव तकनीक और कार्बन उत्सर्जन में इसकी भूमिका’’ पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल उपस्थित थे. इस संगोष्ठी का उद्देश्य उद्योगों और व्यापारिक जगत को बायोचार तकनीक के महत्व और पर्यावरा संरक्षण में इनके अनुप्रयोगों से अवगत कराना था. इस दौरान पर्यावरणीय और औद्योगिक उपयोगिता पर चर्चा की गई कि कैसे उद्योग इस तकनीक को अपनाकर कार्बन फुटप्रिंट को कम कर सकते हैं. इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजीव मंगल ने बताया कि बायोचार, जो जैविक अपशिष्ट से बनाया जाता है, न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक है, बल्कि मृदा की उर्वरता बढ़ाने और कृषि में सुधार करने के लिये भी महत्वपूर्ण है.  उन्होंने बायोचार तकनीक को पर्यावरणीय निरंतरता और औद्योगिक नवाचार का आधार मानते हुये इसे व्यवहार में लाने के लिये सुझाव भी दिये.

संगोष्टी में उपस्थित व्यापारी एवं चेंबर का सदस्य

वहीं चेंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं उपस्थित उद्यमियों का स्वागत करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में इस प्रकार की तकनीकी संगोष्ठियां समय की मांग है. सिंहभूम चेंबर हमेशा उद्यमियों और व्यवसायियों को समय के अनुसार अपने व्यवसाय और उद्यम में बदलाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है ताकि वे आज के अनुरूप अपने व्यवसाय उद्यम को सुचारू ढंग से संचालित कर सके.

इसे भी पढ़ेः गिरिडीह में प्रवासी मजदूरों के सुरक्षित प्रवास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर पर मंच संचालन उपाध्यक्ष, उद्योग पुनीत कांवटिया ने जबकि  मानद महसचिव मानव केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव बिनोद शर्मा, भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, मोहित मूनका, पीयूष गोयल, पवन नरेडी, चन्द्रकांत जटाकिया, संजय मिश्रा, अक्षय गोयल, राजेश कुमार सोंथालिया, सावरमल अग्रवाल, अजय कुमार, रंजीत सिंह, ओवैस हुसैन, अजीम कौशर सतनाम घोष, प्रशांत अग्रवाल, ओपी ईनानी, मुकेश शर्मा, उपेन्द्र चतरथ, रविन्द्र कुमार, अय कुमार, भरत कुमार जैन के काफी संख्या में उद्यमी एवं व्यवसायीगण उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time