Saraikela: ज़मीन विवाद को लेकर चिंता, NCP युवा मोर्चा ने DC से मांगा न्याय

सरायकेला: आज दिनांक 26 मई को एनसीपी युवा मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सम्मानित किया. भारत सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके उपायुक्त को बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पार्टी की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए कपाली क्षेत्र में ज़मीन के कारोबार में बढ़ते अपराधों, विशेषकर हत्या की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताई. डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि एक-एक ज़मीन पर कई दावेदार सामने आ रहे हैं. इससे आम नागरिक भय और असमंजस की स्थिति में जीने को विवश हैं.

पूर्व प्रत्याशी के साथ हुई घटना पर जताई आपत्ति
एनसीपी नेताओं ने हालिया घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने आठ वर्ष पूर्व मदरसा (मरकजी दारुल कैरात वेलफेयर सोसाइटी) के नाम पर 52 कट्ठा भूमि खरीदी थी, जिसका विधिवत रजिस्ट्री, म्यूटेशन और रसीद उपलब्ध है. बावजूद इसके, जब बाउंड्री कार्य शुरू किया गया, तो कुछ लोगों ने यह कहकर निर्माण रुकवा दिया कि ज़मीन के पूर्व मालिक के भाई को हिस्सा नहीं मिला था. जबकि वह भूमि पिछले 44 वर्षों में चार बार बेची जा चुकी है.

तत्काल जांच और कार्रवाई का आश्वासन
डॉ. पांडेय ने आग्रह किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर मोहम्मद रिजवान को न्याय दिलाया जाए. साथ ही कपाली क्षेत्र में फैलते ज़मीन के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. उपायुक्त शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 दिनों के भीतर विभागीय जांच का आश्वासन दिया. इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पवन पांडेय के अलावा मोहम्मद रिजवान, अनवर हुसैन, नागा यादव और अनमोल दूबे शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: क्या उलीडीह की जमीनी समस्याओं का होगा समाधान? JDU का अभियान बना जनआवाज़

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की गूंज अब बहरागोड़ा की…

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time