Jharkhand: कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के समक्ष धरना देकर केंद्र पर साधा निशाना, माँगा ‘सरना धर्म कोड’ पर बवाल

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर सरना धर्म कोड को जनगणना प्रपत्र में शामिल करने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में राँची पहुंचे. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू, राज्य सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

‘सरना कोड हटाना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार’ – कांग्रेस
धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध ढंग से आदिवासियों की अस्मिता और पहचान को मिटाने का प्रयास कर रही है. नेताओं ने कहा कि जनगणना प्रपत्र से सातवां कॉलम (जिसमें सरना धर्म कोड अंकित किया जाता था) हटा दिया गया है, जो आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय है.

मांगपत्र के माध्यम से उठाई संविधानसम्मत मांग
प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि सरना धर्म कोड को मान्यता देना संविधान के अनुरूप है और इससे आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा संभव होगी. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर ही समावेशी विकास सुनिश्चित हो सकता है, किंतु केंद्र सरकार आदिवासी विरोधी मानसिकता के तहत इस कॉलम को हटाने पर तुली है.

जमशेदपुर से इन नेताओं ने दी उपस्थिति
धरना में जमशेदपुर से जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव के. के. शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, काल्टू चक्रवर्ती, परविंदर सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, देबु चटर्जी, नलिनी कुमारी, रानी राव, रश्मि निगार, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, निखिल कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: ज़मीन विवाद को लेकर चिंता, NCP युवा मोर्चा ने DC से मांगा न्याय

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

Spread the love

Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time