Deoghar: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री की बढ़ी सक्रियता, देवघर में कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक

देवघर: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने देवघर प्रवास के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में उन्होंने संगठन को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर मजबूत करने के सुझाव दिए और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आग्रह किया. बैठक में देवघर जिला जदयू के सभी प्रमुख पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. सभी ने केंद्रीय मंत्री के दिशा-निर्देशों को स्वीकार करते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास की प्रतिबद्धता जताई.

विभागीय समीक्षा बैठक भी की
संगठनात्मक चर्चा के बाद ठाकुर ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में चल रही और पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी ली तथा आगे की दिशा में सुझाव भी दिए. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण कृषि सुधार की दिशा में विभाग को सक्रिय रहने का परामर्श दिया. बैठकों के बाद केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर देवघर से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान कर गए. उक्त जानकारी जदयू के देवघर जिला अध्यक्ष सतीश दास ने दी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के समक्ष धरना देकर केंद्र पर साधा निशाना, माँगा ‘सरना धर्म कोड’ पर बवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time