Saraikela: सरना धर्म कोड और जातीय जनगणना के विरोध में होगा बड़ा धरना, जानिए कब और कहाँ

गम्हरिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक सोमवार को गम्हरिया में प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा करना था. बैठक में बताया गया कि यह प्रदर्शन सरना धर्म कोड को लागू करने और जातीय जनगणना में हो रही अनदेखी के खिलाफ होगा. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से करीब पांच हजार झामुमो कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.

नेतृत्व में दिखेगा संगठन का दम
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि यह आंदोलन संगठन की एकता और जनसमर्थन का प्रतीक होगा. उन्होंने बताया कि इस धरना में विधायक दशरथ गागराई और पूर्व विधायक सविता महतो के साथ ही ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई. उपस्थित प्रमुख नेताओं में उदय मार्डी, देवलाल महतो, मुन्ना मंडल, गोम्हा हांसदा, गोरखा हेंब्रम, बिरसा मुर्मू, विश्वनाथ हांसदा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोरी से मचा हड़कंप, कंपनी गेट से मालवाहक 407 गायब

Spread the love

Related Posts

Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time