Chandil: आधार कैंप और स्वास्थ्य शिविर का संयुक्त आयोजन, सरकारी सेवाएं अब पहुंचेंगी गांव-गांव

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बारेड़ा पंचायत के खड़िया बस्ती में सोमवार को एक सराहनीय कदम के तहत आदिम जनजाति समूह (PVTG) के लिए आधार पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में एक नए व्यक्ति का आधार पंजीकरण किया गया, जबकि 15 लाभुकों के आधार में जरूरी संशोधन किए गए. इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अब आसानी होगी. आधार के अद्यतन से न केवल सरकारी लाभ जुड़ेंगे, बल्कि नागरिक पहचान भी सुदृढ़ होगी.

100 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जांच शिविर में लगभग 100 ग्रामीणों की जांच की गई. इसमें मुख्य रूप से रक्तचाप, शुगर स्तर, सामान्य स्वास्थ्य मूल्यांकन और परामर्श शामिल रहा. ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की और नियमित जांच की आवश्यकता को भी समझा.

प्रशासन और पंचायत की संयुक्त पहल
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और आधार नामांकन टीम की संयुक्त भूमिका रही. स्थानीय लोगों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए मांग की कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएं, ताकि दस्तावेज अद्यतन और स्वास्थ्य सुविधा आसानी से सुलभ हो सके. शिविर के समापन पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लाभुकों से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों को अद्यतन रखें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरना धर्म कोड और जातीय जनगणना के विरोध में होगा बड़ा धरना, जानिए कब और कहाँ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time