Bahragora : टीपीएस डीएवी में उत्सव के रूप में मनी महात्मा हंसराज जयंती, कोलाज मेकिंग, पोर्ट्रेट निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुई आयोजित 

बहरागोड़ा : शुक्रवार को टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षा के पुरोधा महात्मा हंसराज की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज़ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विश्व शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो हमें सादगी और सेवा का मार्ग दिखाते हैं।वहीं जयंती समारोह के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता भी देखने को मिली, जहाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड(गणित व सामाजिक विज्ञान) में परचम लहराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। उत्सव को रचनात्मक रूप देते हुए स्कूल में *कोलाज मेकिंग, पोर्ट्रेट निर्माण और निबंध लेखन* जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कक्षा पहली से दसवीं तक के बच्चों ने अपनी कला और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी और प्रेरणादायक भाषणों से सजे इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और महान विभूतियों से जुड़ने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।

इसे भी पढें : Bahragora : बहरागोड़ा सीएचसी में आयोजित मेगा शिविर में युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक जागरूकता की पेश की मिसाल

Spread the love

Related Posts

Gua : बेटों की जान बचाने में पिता की चली गई जान, गुवा में शोक की लहर

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ने अपने दो बेटों की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह ठाकुरा…

Spread the love

Gua : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

गुवा : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time