Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में पहचान बनाई है ।शिक्षकों के सतत प्रयास एवं मार्गदर्शन से मेहनतकश बच्चों ने सराहनीय सफलता पाई है । विद्यालय के टॉपर छात्रों में इशान शाह:- 92.4% से प्रथम तथा उसने विषयावार नम्बरों में हिन्दी में 90अंक,अंग्रेजी में 90 अंक,गणित मे 75अंक,विज्ञान में 95अंक,सामाजिक विज्ञान में 90 अंक एवं आईटी:-97अंक प्राप्त किए।

दूसरे स्थान की टाँपर छात्राआस्था परमार को 87.6% मिले। तृतीय टाँपर छात्र अभिज्ञान प्रकाश को 87.4 प्रतिशत मिले । विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । शेष अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा । विद्यालय के बच्चों के सफलता पर हर्ष जताते हुए विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय चेयरमैन सह सेल गुआ- चिड़िया मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन एवं क्षेत्र के अभिभावकों व शिक्षकों को दिया है ।

बच्चों के उक्त सफलता पर हर्ष जताते हुए स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि एवं पूर्व प्राचार्य डा शिव नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत सराहनीय है ।सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातः कालीन एवं अपराहन कालीन निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय रहा है । बच्चों के सच्चे प्रेरक एवं मार्ग दर्शक सेल चिड़िया के पदाधिकारियों को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले भविष्य में डीएवी चिड़िया का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर होगा ।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में भूख हड़ताल आंदोलन हुआ तेज, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की 20 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी, उत्पादन ठप करने की तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time