खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, 2 जून को पटना में होगा रिसेप्शन

Khan Sir Wedding News: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.  उन्होंने अब अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है. खान सर ने शादी कर ली है. इस बात की पुष्टि और भी होती क्यूंकि खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेज के दौरान चौंकाते हुए खुलासा किया कि उन्होंने शादी कर ली है. खान सर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत – पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उन्होंने शादी कर ली.

क्या है खान सर की पत्नी का नाम?

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने A.S Khan नाम की युवती से निकाह किया है. हमेशा अपनी निजी जिंदगी को निजी रखने वाले खान सर ने इस बार भी अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा. उनकी इस खबर ने उनके चाहने वालों को खुशी के साथ-साथ उत्सुकता भी दी है. खान सर अपने खान GS रिसर्च सेंटर और यूट्यूब चैनल के जरिए छात्रों को पढ़ाने और मार्गदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं.

खान सर कर रहे रिसेप्शन की तैयारी

वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार खान सर शादी के बाद अब रिसेप्शन की तैयारियां में जुट गए हैं. 2 जून को पटना में उनका रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन कार्ड की बात करें तो यह बेहद साधारण लेकिन खूबसूरत है. इस कार्ड में खान सर ने अपना असली नाम नहीं बताया और अपनी पत्नी का पूरा नाम भी छिपाया है. इससे साफ है कि खान सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अब भी सतर्क हैं. उनके इस कदम ने उनके प्रशंसकों को हैरान तो किया, लेकिन उनकी सादगी की तारीफ भी हो रही है.

सादगी और गोपनीयता को दर्शा रहा

खान सर का असली नाम हमेशा से लोगों के लिए रहस्य रहा है. कुछ लोग कहते हैं कि उनका नाम फैजल खान है, लेकिन खान सर ने कभी इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया. उनके रिसेप्शन कार्ड में भी उन्होंने खुद को सिर्फ “खान सर” ही लिखा है. यह उनकी सादगी और गोपनीयता को दर्शाता है.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

    बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

    Spread the love

    Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

    बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time