Ramgarh: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को किया गया रवाना

 

रामगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जागरूकता रथ द्वारा पूरे जिले मे तंबाकू के हानिकारक प्रभाव एवं राष्ट्रीय निशुल्क तंबाकू नाशमुक्ति न 1800-11-2356 का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी ने बताया की इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम “तंबाकू दिखावे का दम , इरादों मे जहर, आकर्षण के पीछे का खतरनाक सच” को उजागर करना है। इस दिखावे के दम को लोगों के सामने लाना हमारी जिम्मेवारी है।

तंबाकू बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए

इस निशुल्क नंबर पर कोई भी जो तंबाकू छोड़ना चाहते है सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से रात्री 8 बजे तक परामर्श ले सकते है। सिविल सर्जन ने बताया की हमे सबसे पहले स्कूल के आस पास अभियान चलकर तंबाकू बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि स्कूल के बच्चों को बचाना सबसे आवस्यक है क्योंकि तंबाकू ही पहला रास्ता है जिसके बाद बच्चे नशीली द्रव्यों के सेवन की ओर आगे बढ़ते है। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka: चांदपुर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक जून को राज्यपाल होंगे शामिल, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

    जमशेदपुर : राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार के दिनांक 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी),…

    Spread the love

    Muri : लिफ्ट सिंचाई योजना में बिजली कनेक्शन के लिए किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मुरी : लिफ्ट सिंचाई योजना में नया कनेक्शन के लिए बांसारूली पंचायत के मुखिया एवं ग्राम के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 215 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time