West Singhbhum: झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में उठीं मजदूरों की समस्याएं, जल्द होगा आंदोलन

गुवा: गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष लालमोहन महतो ने की. इस दौरान मजदूरों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई. बैठक में मुख्य रूप से चिकित्सा सुविधा की कमी, रोजगार की समस्या, ठेका कर्मियों को ईएल (अर्जित अवकाश) का भुगतान न होने तथा निजी सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

बेरोजगारी के मुद्दे पर होगा आंदोलन
यूनियन पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो निकट भविष्य में आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी. बेरोजगारी को लेकर युवाओं में गहरी चिंता व्यक्त की गई. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए खाली पदों पर नए युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रकाश राउत, उपाध्यक्ष सहदेव तांती, सचिव मुन्ना राउत तथा कोषाध्यक्ष के रूप में राजा गुड़िया को नियुक्त किया गया. इस बैठक में हेमराज सोनार, लालमोहन महतो, राजेश गोच्छाईत, वीरेंद्र पूर्ति, मंगल पूर्ति, चंद्र मोहन सिंकु, शैलेंद्र ठाकुर, दुर्गा साहू, राम सिंह, राजेश दास, अशोक मेहता सहित बड़ी संख्या में मजदूर, निजी सुरक्षा कर्मी, सप्लाई महिला कर्मी और बेरोजगार युवक-युवतियां उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तुरामडीह माइंस गेट पर UCIL के खिलाफ प्रदर्शन, विस्थापितों का सवाल – कहाँ गया नौकरी का वादा

Spread the love

Related Posts

Gua :बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान

गुवा : बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम के…

Spread the love

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time