Gamharia: पद्मश्री छुटनी महतो के घर में घुसा विषधर, मची अफरा-तफरी!

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पद्मश्री सम्मानित समाजसेविका छुटनी महतो के घर में एक विशाल जहरीला सांप घुस आया। सांप को देखकर उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सर्प विशेषज्ञ भास्कर मिश्रा को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मिश्रा ने विषैले सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर चाररी पहाड़ी के जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को शांति और दक्षता से संभालते हुए परिवार को राहत दी।

सांप पकड़ने के बाद मिश्रा ने आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे, तो उसे मारने की बजाय विशेषज्ञों को सूचना दें। साथ ही, उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास के बजाय तुरंत अस्पताल जाकर चिकित्सा लेना ही जीवन रक्षक उपाय है।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: बाइक बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी कार, कार सवार चार छात्र फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के 10 हजार युवाओं को तिरंगा सेना से जोड़ा जाएगा – रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time