Gamharia: सड़क पर पलटा तेज रफ्तार टैंकर, चालक घायल

गम्हरिया: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर कोलाबिरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोलाडीह के पास शनिवार को एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर खरसावां की ओर जा रहा था. जैसे ही वाहन फुलमनी ढाबा के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण टूट गया और टैंकर पलट गया.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे में वाहन चालक घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही कोलाबिरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य किया. ट्रैफिक अवरोध को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई ताकि मार्ग पर अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो. पुलिस द्वारा टैंकर के कागजात की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन में कोई ज्वलनशील या रासायनिक पदार्थ तो नहीं था.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: सड़क से 50 फीट दूर खेत में गिरी कार, ग्रामीणों ने जताई संदिग्ध वस्तु होने की आशंका

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *