Jamshedpur: 400 सीट मांगने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब – कांग्रेस

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को टाटानगर मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से गाड़ीवानपट्टी, किताडीह में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. इस सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष दुबे और प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया.
सभा को संबोधित करते हुए आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार लगातार भारत के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. भाजपा ने जनता से 400 सीटें मांगी थीं, ताकि वह अपने मंसूबों को पूरा कर सके. लेकिन देश की जनता ने समझदारी दिखाई और उन्हें बहुमत नहीं दिया. उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित यह संविधान सभी वर्गों और समुदायों को समान अधिकार देता है.

 

निजीकरण से बढ़ा संकट, नौजवानों के भविष्य पर खतरा
जिलाध्यक्ष दुबे ने केंद्र सरकार पर सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक रेलवे की रिक्तियां रोक दी गई हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है. दुबे ने जनता से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करें और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए एकजुट हों. सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है. मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा ने महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त की.

प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं अब आम जनता की पहुंच से दूर होती जा रही हैं.

 

नए सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली
सभा के अंत में कई स्थानीय लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. सभा में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा, नारायण डे, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, अमर कुमार मिश्र, अंकुश बनर्जी, सुल्तान अहमद, राजनारायण यादव, मनोज मन्नू, कमालुद्दीन, राजेश पात्रो, अजय सिंह, सुनीता तिर्की समेत कई कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा कमांड एरिया में फिर शुरू होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया,, विधायक ने की मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time