Jamshedpur: डिमना डैम विस्थापितों ने दी कपूर बागी को श्रद्धांजलि, जननेता की स्मृति में भावुक हुए ग्रामीण

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलोम गांव में शनिवार को झारखंड के प्रतिष्ठित जन आंदोलनकारी स्वर्गीय कपूर बागी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में डिमना डैम विस्थापितों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि कपूर बागी ने झारखंड मुक्ति वाहिनी के बैनर तले डिमना डैम से विस्थापित ग्रामीणों की आवाज़ को टाटा कंपनी और शासन-प्रशासन के समक्ष बुलंद किया. उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज टाटा प्रबंधन विस्थापितों के साथ वार्ता के लिए तत्पर है. सभा में वक्ताओं ने भावुक स्वर में कहा कि कपूर बागी केवल एक नाम नहीं, बल्कि जनसंघर्ष की चेतना का प्रतीक हैं. उन्होंने डिमना डैम विस्थापन के खिलाफ तीन दिन का ऐतिहासिक जल सत्याग्रह किया था और सदा जमीनी हकीकत के साथ खड़े रहे.

उनकी पहचान सिर्फ एक जन नेता के रूप में नहीं रही, बल्कि वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई होते हुए भी सत्ता और विशेषाधिकार से दूर रहकर संघर्ष की राह पर अडिग रहे.

“सच कहना अगर बगावत है…”—गूंजा प्रेरक नारा
सभा के दौरान कपूर बागी का प्रसिद्ध नारा—
“सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं!”
—उपस्थित जनसमूह की जुबान पर था. यह नारा आज भी झारखंड के सामाजिक आंदोलनों में ज्वलंत चेतना बनकर जीवित है. सभा के समापन पर उपस्थित लोगों ने कपूर बागी के अधूरे कार्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. विस्थापितों ने स्पष्ट किया कि वे जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ पुनर्वास और अधिकारों की लड़ाई तब तक जारी रखेंगे, जब तक न्याय की पूर्ण स्थापना नहीं हो जाती.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 400 सीट मांगने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब – कांग्रेस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time