Gamharia: बेकरी में चोरी के बाद दुकान में लगाई आग, संचालक को भारी नुकसान

गम्हरिया: गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित एक बेकरी में चोरों ने बीती रात न सिर्फ चोरी की घटना को अंजाम दिया, बल्कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से दुकान में आग भी लगा दी. इस घटना से ओझा मार्केट स्थित व्यवसायिक गतिविधियों में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेकरी दुकान बापी ओझा के स्वामित्व में है. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कई तरह के खाद्य पदार्थों की चोरी कर ली. इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर आग लगा दी जिससे दुकान का सामान जलकर राख हो गया.

हजारों की क्षति, व्यापारी सदमे में
दुकान में आग लगने से भारी क्षति हुई है. संचालक बापी ओझा ने बताया कि चोरी के साथ-साथ आगजनी से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. यह घटना न केवल आर्थिक क्षति है, बल्कि व्यवसायिक असुरक्षा की भावना भी पैदा कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. इस वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय व्यवसायियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: सड़क पर पलटा तेज रफ्तार टैंकर, चालक घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझां की स्मृति में शोक सभा का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर किया नमन 

जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में…

Spread the love

Ranchi : सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है : डॉ.रानी ठाकुर

रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time