Deoghar: एनजीटी प्रभावी होने के साथ जिले के सभी घाटों से बालू उठाव पर रोक- डीसी

देवघर:  डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा पारित आदेश तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्गत गाइडलाइन के आलोक में देवघर जिलान्तर्गत सभी नदी बालू घाटों (कैटेगरी-1 सहित) रो मानसून सत्र (10 जून 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक) में बालू का उठाव पूर्णतः वर्जित रहेगी। इसके अलावा एनजीटी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी सरकारी व पंचायत अधीन संबंधित बालू घाट संचालकों को आदेश दिया गया है कि जिलान्तर्गत नदी घाटों से बालू उठाव पूर्णतः बंद रखेगे, अन्यथा किसी तरह का नदी तल से बालू का उठाव होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि बालू घाटों से किसी भी स्थिति में बालू उठाव न हो।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : ज्योति मल्होत्रा केस में बड़ा, खुलासा पाकिस्तान के रिटायर्ड SI नासिर ढिल्लों से की थी मुलाक़ात

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

    Spread the love

    Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time