Jamshedpur: जनता दल ने बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के द्वारा उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के समीप स्थित बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने देश के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और झारखंड के वीर सपूत शहीद बिरसा मुंडा को नमन किया.

उनके विचार आज भी प्रासंगिक

इस दौरान प्रवीण सिंह ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता के रक्षक थे. जनजातीय गौरव और आदिवासी– मूलवासी के हक– अधिकारों के लिए उन्होंने हुल क्रांति का आगाज किया था. जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने जो लड़ाई लड़ी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है उनके विचार आज भी प्रासंगिक है. कृतज्ञ राष्ट्र आज भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है . इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना महामंत्री मनोज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी अभिजीत सेनापति, योगेंद्र साहू, मनोज राय, मनोज ओझा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Imphal : मणिपुर में हिंसक झड़प, भीड़तंत्र ने (SDC) के दफ्तर में आग लगाया गया, सरकार रिकॉर्ड जला

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

    Spread the love

    Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time