Gua: सारंडा जंगल में पत्ता तोड़ने गई युवती को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

गुवा: सारंडा जंगल में पत्ता तोड़ने गई युवती पार्वती सुंडी को एक जहरीला सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। जंगल गए उसके साथ लड़की ने उसकी बिगड़ती हालत को देख तुरंत ही दौड़कर घर पहुंची और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद पड़ोसी ने तुरंत ही गांव के मुखिया सुखराम सांडिल ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना आज सोमवार सुबह छह बजे की है। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा पंचायत के दुईया गांव के युवती पार्वती सुंडी गांव के ही सारंडा जंगल में दोना पत्तल बनाने के लिए जंगल से साल का पत्ता तोड़ रही थी। इतने में पत्तों के बीच छिपा बैठा एक जहरीला सांप ने उसके दाहिना हाथ में डंस लिया। डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक इलाज कर खतरे से बाहर बताया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: एनजीटी प्रभावी होने के साथ जिले के सभी घाटों से बालू उठाव पर रोक- डीसी

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

    Spread the love

    Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

    बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time