Gamharia: दुग्धा पंचायत के स्वरूपडीह में समारोहपूर्वक हुई बोड़पीड़ पारगाना राजेश टुडू की ताजपोशी

गम्हरिया :  गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत स्वरूपडीह में पगड़ी रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें माझी पारगाना महल सिंञ दिशोम आदिवासी पारंपारिक स्वशासन व्यवस्था (संथाल समाज) गम्हरिया के बोड़ पीड़ पारगाना नियुक्त राजेश टुडू को देश पारगाना फकीर मोहन टुडू ने पगड़ी पहनाकर पदभार दिलाया. इसके पश्चात विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर श्री टुडू को बोड़ पीड़ पारगाना पद की शपथ दिलायी गयी. इससे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने श्री टुडू को गाजे-बाजे के साथ उनके घर से कार्यक्रम स्थल लाया गया, जहां मौजूद करीब 70 गांव के माझी बाबाओं ने पारंपारिक रीति-रिवाज से श्री टुडू का स्वागत किया गया.

पगड़ी रस्म की प्रथा पूरी की गयी

देश पारगाना श्री टुडू ने कहा कि गम्हरिया बोड़ पीड़ के पारगना नंदलाल टुडू को बर्खाश्त किये जाने के बाद पारगना का पद रिक्त था, जिस पर समाज के युवा राजेश टुडू को मनोनीत कर पगड़ी रस्म की प्रथा पूरी की गयी. उन्होंने अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की. इस मौके पर दुगनी पीड़ पारगाना दीवाकर सोरेन, खिजुरदा पीड़ पारगाना सुरेश टुडू, पोड़ाहाट पीड़ पारगाना आकाश हांसदा, आनंदपुर पीड़ पारगाना अनिल सोरेन, सारंडा पीड़ पारगाना रूईदास सोरेन, बोड़ पीड़ कारजी बाबा लश्कर टुडू, दिशोम पुरथुल बुराम माझी, सोखेन हेंब्रम व कमल हांसदा, दुगनी पीड़ पोराणिक बबलू मुर्मू, चोड़ा माझी बाबा राजेश हांसदा, हाड़ुडी माझी होपोन सुखराम टुडू व खूचीडीह जोग होपन भागवत बास्के समेत माझी बाबा व समाज के लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deogha: चुनाव के समय वैश्य-ओबीसी से किए गए वादों को पूरा करें राज्य सरकार : महेश्वर साहू

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

    Spread the love

    Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

    बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time