Jamshedpur: पुराने विमानों की उड़ान बन रही है खतरा, NCP युवा मोर्चा ने जताया शोक

जमशेदपुर: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक बोइंग विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। हादसे के बाद पूरे देश में चिंता और शोक की लहर फैल गई है।एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इसे एक गंभीर चेतावनी मानते हुए विमानन नीति में बदलाव की मांग की है।

पुराने विमानों पर लगाई जाए रोक : पांडेय
डॉ. पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पुराने विमानों की उड़ान से जुड़ी नीतियों को अधिक सख्त बनाए। विमान कंपनियों के लिए यह आवश्यक किया जाए कि केवल एक निर्धारित वर्ष या आयुसीमा तक के विमान ही उड़ान भरें। औसत से अधिक पुराने विमानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की जान न जोखिम में पड़े। उन्होंने कहा कि आज भारत जैसे बड़े देश में हजारों नागरिक हवाई यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के हादसे न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि देश की विमानन सेवा की साख को भी प्रभावित करते हैं।
उन्होंने आग्रह किया कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और सख्त कदम उठाए ताकि जनता का हवाई यात्रा पर भरोसा बना रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सावन में प्रतिदिन चलेगी टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस? कांग्रेस को विकास के नाम पर विस्थापन नहीं स्वीकार्य

Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time