बोकारो चन्दनकियारी के बरकमा में घटी घटना.
Bokaro : बोकारो जिले के चन्दनकियारी थाना क्षेत्र के बरकमा गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में घायल राजकुमार महतो की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है. राजकुमार को सदर अस्पताल से प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. ग्रामीण रंजीत कुमार राज़वार ने बताया अपने बाइक पर सवार होकर राजकुमार महतो तथा चंद्रशेखर महतो चन्दनकियारी से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक के नीचे अचानक कुत्ता घुस गया. उसे बचाने के क्रम में दोनों युवक गिरकर घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में हो रही देरी पर डीआरएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
There is no ads to display, Please add some



















































