डीआरएम ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण.
Gamhariya : चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने सोमवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अमृत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में हो रही देरी संबंधित एजेंसी की लापरवाही का नतीजा है.
इसे भी पढ़ें : शहादत दिवस पर बाबा तिलका माझी की वीरता और बलिदान को किया गया याद
रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत पर जोर दिया
वहीं डीआरएम ने एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर स्टेशन पर अमृत योजना का कार्य जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक कार्य अधूरा है. प्लेटफॉर्म का निर्माण भी अपूर्ण है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है. डीआरएम ने आदित्यपुर स्टेशन को रेलवे का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया और कहा कि स्टेशन पर जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वे समय पर नहीं हो सके. उन्होंने रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और स्टेशन की कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ की हुई शुरुआत, 27 देशों से 150 विशिष्ट अतिथि करेंगे एतिहासिक स्थलों का भ्रमण
There is no ads to display, Please add some



















































