Jamshedpur: पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा नया बस्ती की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर: बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बागबेड़ा नया बस्ती में उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह जैक बोर्ड के दसवीं क्लास के प्रथम स्थान हुए छात्राओं के लिए रखा गया था। इस सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा नया बस्ती के चार छात्राओं संध्या दास, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति मिश्रा को मेडल, अंग वस्त्र एवं चित्र भेटकर सम्मानित कर मनोबल को बढ़ाया गया। इस दौरान छात्राओं को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। चारों छात्राएं ने शिक्षा के क्षेत्र में बागबेड़ा का नाम रोशन किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने शुभकामना देते हुए काफी सराहा।

प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मान समारोह बागबेड़ा के प्रत्येक पंचायत में प्रथम स्थान पाने वाले छात्राओं को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। इसकी शुरुआत उतरी बागबेड़ा पंचायत से शुरू की गई है। इस मौके पर उप मुखिया मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, गोपाल पंजियारा, प्रदीप ठाकुर, आनंद कुमार, अमन कुमार, साजन कुमार, संजय ठाकुर, दीपक सिंह, पोरेश कायल, सौरभ अग्रहरि, पंकज पंजियारा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फादर्स डे पर पिता को समर्पित की कविता

Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

    जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

    Spread the love

    Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

    जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time