जवाब से असंतुष्ट एक्टिविस्ट ने सूचना आयुक्त में की अपील
haryana : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक RTI एक्टिविस्ट को पब्लिक हेल्थ विभाग का 2 साल का लेखा-जोखा मांगना महंगा पड़ गया। विभाग के अधिकारियों ने उसे एक क्विंटल कागज भेज दिए। जिसमें 37 हजार से ज्यादा पेज हैं। एक्टिविस्ट ने कहा कि इसके बदले उनसे 80 हजार रुपए वसूले गए। यह जानकारी भी तब दी गई, जब DC ने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। हालांकि जो जानकारी भेजी गई है, वह अब भी पूरी नहीं है। इसके खिलाफ उसने राज्य सूचना आयुक्त के पास अपील दायर की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत एक पेज के 2 रुपए लेकर जानकारी भेजी गई है।
इसे भी पढ़ें : National Herald :राहुल गांधी की तरफ से कोर्ट में दलील, संस्था को बेचने का नहीं बचाने का कर रहे थे प्रयास
There is no ads to display, Please add some


















































