Potka: IIT प्रवेश परीक्षा में 493वीं रैंक लाने वाले प्रसेनजीत सिंह को किया गया सम्मानित

पोटका: पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी गांव के होनहार छात्र प्रसेनजीत सिंह ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 493वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से गांव के लोगों में गर्व और उत्साह का वातावरण है।

प्रसेनजीत के पिता समर सिंह ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहा है। उन्होंने कहा, “लगातार परिश्रम और आत्मविश्वास से भरे मेरे बेटे ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण परिवेश भी सफलता की सीढ़ी बन सकता है।”

प्रसेनजीत की इस सफलता को सराहने और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने हेतु गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार ने आसनबनी पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में जन्मेजय सरदार ने कहा, “गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। यदि ग्रामीण छात्र-छात्राओं को उचित अवसर मिले, तो वे भी राष्ट्रीय मंच पर कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।” इस अवसर पर प्रसेनजीत के माता-पिता और पूरे परिवार को भी गाजुड़ संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। जन्मेजय सरदार ने परिवार की प्रतिबद्धता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “ऐसी सफलता के पीछे परिवार की भूमिका भी अविस्मरणीय होती है।”

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: XLRI में Durand Cup का भव्य अनावरण, राज्यपाल – मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time