Adityapur: विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रदेश इकाई को मिला नया नेतृत्व, हरचरण सिंह ‘राजा’ बने अध्यक्ष

आदित्यपुर: विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रदेश इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा हरचरण सिंह ‘राजा’ को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के बाद यह निर्णय लिया गया। उसी क्रम में आदित्यपुर में एक सादे समारोह में हरचरण सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह ‘राजा’ ने कहा कि “हमारा उद्देश्य एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना है। जो भी दायित्व परिषद की ओर से प्रदेश स्तर पर सौंपा जाएगा, उसका हम पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।”
उन्होंने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी भरत सिंह के प्रति आभार भी प्रकट किया।

कार्यक्रम के अवसर पर परिषद से जुड़े कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें राधे प्रसाद केसरी, निर्मल सिंह, बलदेव सिंह, निशान शेरगिल, करण सिंह, अभी सिंह, वीरू सिंह और राजप्रीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने हरचरण सिंह को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में परिषद और अधिक संगठित तथा सक्रिय रूप में सामने आएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshrdpur : जमशेदपुर में नये एवं पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री की दर एक समान होना अनुचित : सिंहभूम चैंबर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time