Adityapur: आदित्यपुर में चोरी की बड़ी वारदात, बंद मकान से लाखों के जेवर और ऑल्टो कार चोरी

आदित्यपुर: आदित्यपुर-1 स्थित पान दुकान चौक की रोड नंबर 6 में सोमवार की देर रात एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार नकद और एक ऑल्टो कार की चोरी कर ली।

पीड़ित संजय कुमार और उनकी पत्नी आशा वर्मा कुछ दिन पहले अपने गांव कोडरमा गए हुए थे। मंगलवार की सुबह जब वे लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और परिसर में खड़ी मैरून रंग की ऑल्टो कार गायब है।

घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवर और कार ले उड़े
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ी और फिर भीतर घुसकर पूरे घर की तलाशी ली। अलमारी में रखे गए जेवरात और नकदी को चुरा लिया गया।

इसके बाद चोरों ने बरामदे में खड़ी कार की चाबी, जो घर के भीतर टंगी हुई थी, लेकर कार स्टार्ट की और फरार हो गए।

कोडरमा से लौटते ही टूटी मिली ताले की कुंडी
आशा वर्मा ने बताया कि बीते एक माह से उनका और उनके पति का कोडरमा आना-जाना लगातार जारी था। हालांकि संजय कुमार समय-समय पर घर की देखभाल के लिए आते-जाते रहते थे।

मंगलवार सुबह जब वे दोनों लौटे तो पाया कि घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी कार गायब है और घर का दरवाजा टूटा हुआ पड़ा है।

पुलिस जांच में जुटी, चोरों के सुराग की तलाश
घटना की लिखित शिकायत मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में सीसीटीवी कैमरों की कमी और रात्रि गश्ती की ढिलाई के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रदेश इकाई को मिला नया नेतृत्व, हरचरण सिंह ‘राजा’ बने अध्यक्ष


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time