Bahragora: झमाझम बारिश बनी मुसीबत, दीवार गिरने से तीन मवेशी की मौत – पीड़ित ने मांगा मुआवजा

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में घर में बंधे दो खस्सी और एक बकरी की दबकर मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशी भी आंशिक रूप से घायल हो गए हैं।

प्रभावित व्यक्ति निताई कर्मकार ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। उसी कमरे में उनके पालतू बैल, बकरी और खस्सी बंधे हुए थे।
दीवार के नीचे दबकर तीन जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ अन्य मवेशियों को भी चोटें आईं हैं।

पीड़ित निताई ने इस घटना की जानकारी पंचायत मुखिया राम मुर्मू को दी है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से क्षेत्र में कई कच्चे मकानों की हालत जर्जर हो चुकी है और खतरा लगातार बना हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: आदित्यपुर में चोरी की बड़ी वारदात, बंद मकान से लाखों के जेवर और ऑल्टो कार चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time