गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के सालमपाथर व आस-पास क्षेत्र में बाघ आने की आशंका से लोगों में दशहत का माहौल बन गया है. पंचायत के पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम ने बताया कि वैसे तो किसी ने बाघ को विचरण करते देखा नहीं है, लेकिन गांव में ही एक ईंट भट्टा में कच्चा ईंट के ऊपर पंजा का निशान पाया गया. इससे लोगों को आशंका है कि बाघ इसी क्षेत्र में घूम रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं वनपाल देवेंद्र नाथ टुडू ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दी गयी है, हालांकि पंजा का निशान बाघ का नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा कि उक्त निशान हाइना का हो सकता है. फिर भी सूचना के बाद विभाग सक्रिय हो गयी है. साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप
There is no ads to display, Please add some



















































