Deoghar: बिना ट्रेड लाइसेंस अब नहीं चलेगा व्यापार, देवघर नगर निगम का बड़ा कदम

देवघर:  देवघर नगर निगम ने शहर के उन व्यापारियों पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है, जो बिना ट्रेड लाइसेंस के अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं या जिन्होंने अब तक अपने लाइसेंस का नवनीकरण नहीं कराया है. इस संबंध में नगर निगम के प्रशासक सह नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर ट्रेड लाइसेंस जल्द बनवाएं या नवीकरण कराएं. निगम की टीम ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर रही है जो बिना वैध लाइसेंस के व्यापार कर रहे हैं.

नगर निगम ऐसे दुकानदारों को अंतिम नोटिस देने की प्रक्रिया में है. तय समयसीमा में लाइसेंस नहीं बनवाने पर जुर्माना वसूलते हुए ही लाइसेंस निर्गत किया जाएगा. इसके अलावा निगम का फोकस उन प्रतिष्ठानों पर भी रहेगा जो पहले से बिना लाइसेंस वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं.

नगर निगम ने यह भी सुनिश्चित किया है कि लाइसेंस प्रक्रिया में किसी व्यापारी को अवांछित परेशानी न हो. इसके लिए नगर मिशन प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9113106006 को सार्वजनिक किया गया है, जिस पर व्यापारी आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Shravani Mela 2025: सावन में जा रहे हैं बाबाधाम? यहाँ जानिए हर पूजा की सटीक समय-सारणी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में 4.5 करोड़ की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित मेगा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time