Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त का नागरिकों से संवाद, समस्याएं सुनीं

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया. इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक और सामूहिक विषय शामिल रहे.

जन सुनवाई के दौरान कई गंभीर समस्याएं सामने आईं. प्रमुख रूप से सड़क निर्माण और मरम्मत, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, स्वास्थ्य सहायता, भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने, बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, मइंया सम्मान योजना से वंचित लाभार्थी और मुआवजा भुगतान की मांगों ने ध्यान खींचा.

भुला क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के पुनः संचालन की मांग और जुगसलाई में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई. उपायुक्त ने इन विषयों पर तत्काल संबंधित विभागों को प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदन अग्रसारित करते हुए स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निवारण में संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है. सभी मामलों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए और नागरिकों को समाधान का अनुभव कराया जाए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, उपायुक्त ने दिए निर्देश – राजनीतिक दल भी रहे मौजूद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ, टुसु, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच ने झारखंड की संस्कृति को बनाया जीवंत

झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने बांधा शमां, अतिथि-दर्शक थिरकने को हुए मजबूर जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बुधवार को बिस्टुपुर के ऐतिहासिक गोपाल (रीगल)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *