Bahragora: पुलिस ने यात्री वाहनों पर चलाया सघन जांच अभियान, आमजन ने की सराहना

बहरागोड़ा:  मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई.

इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे. इस दौरान हर गुजरने वाले यात्री वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई.

वाहनों की जांच के दौरान डिक्की, सीटों के नीचे, सामान रखने की जगहों तक को खंगाला गया. पुलिस ने सुनिश्चित किया कि पूरी जांच के बाद ही वाहन को गंतव्य की ओर रवाना किया जाए.

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों, हेल्परों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए, तो तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें. संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए विशेष गश्ती और खुफिया तंत्र भी सक्रिय हैं.

स्थानीय लोगों ने इस पहल को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. नागरिकों का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि अवांछनीय तत्वों पर नियंत्रण में भी सहायक होते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में सांप के काटने से भाई की मौत, बहन की स्थिति नाजुक

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time